spot_img
spot_img

बंद कमरे में मिली लीजेंडरी सिंगर वाणी जयराम की डेड बॉडी… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दिग्गज मशहूर गायिका वाणी जयराम नहीं रही। चेन्नई में 77 साल की गायिका की डेड बॉडी उनके ही घर में मिली। उनके डेड बॉडी मिलने की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं 25 जनवरी को उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया था।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस उनके घर पर पहुंची है। हालांकि ये मौत कैसे हुई इस बात का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौत का कारण पता करने में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वाणी जयराम के घर काम करने वाली मलारकोडी का भी बयान सामने आया है। मलारकोडी ने कहा, ‘मैंने पांच बार घंटी बजाई, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। यहां तक कि मेरे पति ने भी उन्हें फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल भी नहीं उठाया। इस घर में वह अकेले ही रहती थीं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। ‘बता दें कि वाणी जयराम ने हिंदी, तमिल तेलुगू, मलयालम, मराठा, बंगाली समेत कई भाषाओं में 10 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है। बॉलीवुड फिल्म ‘गुड्डी’ (1971) में उन्होंने ‘बोले रे पपीहा रे’ गाना गया था। वाणी जयराम को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका के लिए तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा से राज्य पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं और उनके पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : रिम्स के प्लास्टिक सर्जन डॉ सौरभ की दर्दनाक मौ*त… देखें

इसे भी पढ़ें : परेशान रहे RMC में काम कराने गये लोग…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : रांची में 9 PDS दुकानदारों को शोकॉज

इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें

इसे भी पढ़ें : ”करीम” के खानों का जायका लें क्रिकेटर बोले, वाह… क्या स्वाद है, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...