Ranchi : पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में CBI, ED की डायरेक्ट एंट्री बंद करने के लिये कार्यपालिका नियमावली में बदलाव किया गया है। सरकार की अनुमति के बिना केंद्रीय जांच एजेंसी सीधे कार्रवाई नहीं कर सकती है। हेमंत सरकार ने झारखंड कार्यपालिका नियमावली 2000 में बड़ा बदलाव करते हुये यह प्रावधान किया है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुये मंत्रिमंडल ने झारखंड के कार्यदायित्व के रुप में DSP Act की धारा 5 एवं 6 के मामलों को छोड़कर सभी केन्द्रीय एजेंसी से संबंधित मामले सम्मिलित किये जाने की स्वीकृति दी गई। इस बदलाव के बाद सियासी बहस शुरू हो गई है। भाजपा नेता प्रदीप सिन्हा ने मीडिया को बताया कि यह फैसला केन्द्रीय एजेंसी के पांव में बेड़ी लगाने जैसा है। यह फैसला भ्रष्ट सरकारी मुलाजिमों को बढ़ावा देने जैसा होगा। वहीं झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने मीडिया से कहा कि केन्द्रीय एजेंसी कैसे काम करती है, अब यह किसी से छुपा नहीं। निर्दोष CM हेमंत सोरेन को पांच महीनों तक जेल में रहना पड़ा। कोर्ट तक ने इसपर टिप्पणी की है। झारखंड में केंद्रीय एजेंसी का दुरूपयोग हो रहा है।
इसे भी पढ़ें :नहीं रहें पूर्व CM…
इसे भी पढ़ें :IED ब्ला’स्ट, जवान एयरलिफ्ट
इसे भी पढ़ें :“अलविदा कुश्ती” : फोगाट
इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला : कृषि ऋण माफी की सीमा दो लाख
इसे भी पढ़ें :‼️होटल-बार बेच-बाच छोड़ दूंगा झारखंड‼️ पुलिस कार्यशैली से दुखी युवा व्यवसायी क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :अस्पताल के फ्रीजर में मिला बीयर और बोतल
इसे भी पढ़ें :बंकर में छुपा रखा था पूरा जुगाड़, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :हर आंगन में एक पेड़ जरूर लगाये, ताकि हरियाली छाई रहे : CM
इसे भी पढ़ें :फिल्म प्रोड्यूसर सलीम खान और उनका बेटा हिंसा के शिकार
इसे भी पढ़ें :एक सरकारी मुलाजिम निकला कातिल, उगले राज…
इसे भी पढ़ें :500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर…
इसे भी पढ़ें :कल रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद…











