Khunti (Gaurav Kashyap) : पुलिस ने पीएलएफआई के दो सक्रिय सदस्यों को धर दबोचा। गिरफ्तार दोनों के नाम Dinesh Gope उर्फ संजय गोप और देवेन्द्र कुमार सिंह है। whatsapp कॉल और मैसेज कर संगठन के लिए रंगदारी मांगना और दैनिक उपयोग की सामग्री उग्रवादियों तक पहुंचाना इनका काम। पुलिस को दिये अपने बयान में कई चौकाने वाले खुलासे किये। बताया कि रांची के कारोबारी से 3 करोड़ रंगदारी मांगने, पेट्रोल पंप से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने में भी ये शामिल थे। दोनों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक बाइक, पीएलएफआई का पर्चा एवं चंदा रसीद और लेवी के 26 हजार कैश बरामद हुये हैं।
यहां याद दिला दें कि बीते 27 सितंबर को पीएलएफआई सुप्रीमो Dinesh Gope के साथ गुदड़ी में हुये मुठभेड के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को कई सामान मिले थे। सामानों की जांच में पता चला कि सभी सामान तोरपा के एक दुकान से खरीदकर पहुंचाई गई थी। जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि दिनेश गोप उर्फ संजय गोप द्वारा उक्त सामान संगठन तक पहुंचाया गया था। पुलिस ने छापेमारी कर संजय गोप के साथ देवेन्द्र सिंह को पकडा। दोनों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : जल्दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)
इसे भी पढ़ें : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो






