Rajrappa : गर्मी की प्रचंडता से बचने के इरादे से इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 छात्र तालाब में नहाने उतर गये। धीरे-धीरे तीनों गहरे पानी में चले गये। कुछ लोगों के अनुसार तीनों को तैरना नहीं आता था, जिस कारण तीनों डूबकर मर गये। मरने वालों में कतरास के रोहन मालाकार, बोकारो के अंकित कुमार और गिरिडीह के अभिषेक कुमार शामिल है। तीनों इंजीनियरिंग कॉलेज मुरुबन्दा में पढ़ाई कर रहे थे। यह हादसा रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र के मुरुबंदा गांव में हुआ। रविवार की सुबह तीनों तालाब में नहाने के इरादे से वहां पहुंचे थे। एक साथ 3 युवकों के तालाब में डूब जाने की फैली खबर के बाद आसपास से जुटे ग्रामीणों ने तीनों को बचाने का पूरा प्रयास किया। मगर तबतक काफी देर हो चुकी थी। एक साथ 3 जवान लड़कों की डेड बॉडी देख वहां मौजूद हर किसी का दिन दरक गया। खबर पाकर मौके पर रजरप्पा थानेदार विपीन कुमार अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। तीनों जवान युवकों की पहचान हो जाने के बाद उनके घर में सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसे भी पढ़ें :Vivo का बंपर धमाका! इस फोन पर मिल रही है बंपर छूट, जानिए ऑफर
इसे भी पढ़ें :रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव में न हो कोई गड़बड़ी, देखिये क्या कर रहे SP…
इसे भी पढ़ें :टीचर बाप की घिनौनी हरकत का बेटी ने बनाया वीडियो, सबूत लेकर पहुंची, देखें…
इसे भी पढ़ें :डॉ समीर को धमकाने वालों का धनबाद पुलिस ने क्या किया, देखें…
इसे भी पढ़ें :जंगल बचाने वाले के साथ ग्रामीणों ने क्या किया, देखें…
इसे भी पढ़ें :IAS के ठिकानों पर रेड, मिला इतना कैश कि मंगानी पड़ी…












