spot_img
spot_img
spot_img

धीरज को मिलेगा राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार, भाई को बचाने के लिए ऐसा लड़ा था…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : खतरों के खिलाड़ी धीरज को महज 14 साल की उम्र में राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार मिलेगा। धीरज ने खुद की जान को खतरे में डालकर अपने छोटे भाई की जान मगरमच्‍छ से लड़कर बचाई थी। धीरज बिहार के बेतिया के योगापट्टी प्रखंड की चौमुखा पंचायत के वार्ड नंबर 6 का रहनेवाला है। उसे 26 जनवरी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा। 2 सितंबर को धीरज ने उस वक्‍त खतरों का खिलाड़ी बन गया, जब उसके छोटे भाई की जान पर बन आई। भैंस को नहलाने के दौरान उसके छोटे भाई पर एक मगरमच्‍छ ने हमला कर दिया। ये देखते ही धीरज मगरमच्छ से जा भिड़ा। भैंस चराने के लिए साथ में ले गए डंडे से वह मगरमच्छ पर वार करता रहा। इसके बाद मगरमच्छ को हरा कर धीरज ने अपने छोटे भाई नीरज की जान बचा ली। इस दौरान दोनों भाई गंभीर रूप में घायल भी हो गए थे। उनका जीएमसीएच बेतिया में 7 दिनों तक इलाज भी चला था।

धीरज को मिलेगा राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धीरज से बात की। धीरज ने बताया कि वह फौजी बनकर देश की सेवा करना चाहता है।

पिता के काम में दोनों भाई बंटाते हैं हाथ

धीरज के पिता राजबली यादव किसान हैं। मां घर के कामों के बाद पिता के काम में भी मदद करती हैं। दोनों बच्चे धीरज और नीरज ग्रामीण स्कूल में पढ़ाई के साथ पिता के काम में हाथ बंटाते हैं।

पीएम से बातचीत

धीरज कुमार से PM मोदी ने पूछा- आपके साथ जो घटना घटी, उसका कैसे सामना किया।

धीरज :  हम और भाई भैंस को नहला रहे थे। तभी मगरमच्छ ने भाई पर हमला कर दिया था। मैं भाई को बचाने के लिए उससे भिड़ गया। मैं घायल हो गया था, पर भाई को घर ले आया। वहां से मैं भाई को अस्पताल लेकर गया। मैं 14 साल का था।

PM :  भाई उस घटना को कैसे याद करता है।

धीरज- डर लगता है उसे, वो अब नदी के पास नहीं जाता है।

PM- मगर इतना बड़ा मगरमच्छ दिखा तो डर नहीं लगा।

धीरज :  उस समय मुझे केवल मेरा भाई दिख रहा था और कुछ नहीं।

PM- तुम्हारा पसंदीदा कोई सुपरहीरो है क्या।

सुपरहीरो को मिलेगा राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार

PM- आपने अपने भाई को बचाया। ऐसा साहस, संयम और बुद्धि भी दिखाई। आप जैसे बालक ऐसी घटनाओं में जब अपने भीतर की सारी शक्ति को दिखाते हुए जिंदगी बिताते हैं तो प्रेरक बना जाते हैं। आगे क्या बनोगे।
धीरज- फौजी बनकर देश की सेवा करूंगा।

इसे भी पढ़ें : हे राम… शादी वाले घर में ये क्‍या हो गया

इसे भी पढ़ें : पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप, 22 धराये, जानिये क्‍यों…

इसे भी पढ़ें : 10वीं पास को बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, निकली हैं बंपर Vacancy, जल्द करें आवेदन

इसे भी पढ़ें : ‘पुष्पा नाम सुनकर flower समझे क्या, फ़ायर है मैं’, अल्लू के डायलॉग का राज हैं…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...