Dhanbad : धनबाद का तोपचांची आज बम के धमाके से दहल उठा। रविवार को दिन के करीब 2 बजकर 45 मिनट पर तोपचांची के बाजार में बम ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में 5 लोग जख्मी हो गये। इनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। जख्मी लोगों को धनबाद मेडिकल कालेज में एडमिट कराया गया है। बाजार में खड़े चश्मदीद का कहना है कि एक शख्स बाइक लेकर सब्जी बाजार आया था। बाइक खड़ी कर वह सब्जी खरीदने लगा। इसी दरम्यान बाइक की डिग्गी में रखा बम ब्लास्ट कर गया। ब्लास्ट में सब्जी बेच रही चार महिलाएं और सब्जी खरीद रहा एक शख्स जख्मी हो गया। ब्लास्ट के बाद इलाके में कोहराम मच गया। ब्लास्ट की फैली खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांट में जुट गई है।

![]()
इसे भी पढ़ें : Redmi Note 12 Series के 3 फोन लॉन्च, जानिए पूरी डिटेल
इसे भी पढ़ें : फ्रिज खरीदने के लिए चुकानी होगी अधिक कीमत
इसे भी पढ़ें : यहां JioTrue 5G नेटवर्क लॉन्च, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इसे भी पढ़ें : Hindi Cinema के लिए बड़ी खबर, पहली बार हुआ पब्लिक हॉलीडे का ऐलान
इसे भी पढ़ें : Minor भी बनवा सकते हैं पैन कार्ड , जानिए क्या है Process
इसे भी पढ़ें : …जोर-जोर से बचाओ- बचाओ चिल्लाने लगा, फिर देखें क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : इस हाल में मिली विवाहिता, राज खोलेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट
इसे भी पढ़ें : पार्टी ऑफिस में घुस पहले नाम पूछा, फिर रेत डाला नेता का गला
इसे भी पढ़ें : गंगा की लहरों पर जल्द दौड़ेगी वॉटर टैक्सी
इसे भी पढ़ें : जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो








