Ranchi : राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुटियातू स्थित Titos Restaurant में होटलकर्मी मनीष गोप की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की वारदात को झारखंड की DGP तदाशा मिश्रा ने बेहद गंभीरता से लिया है। कहते हैं कि रेस्टोरेंट के मालिक से बतौर रंगदारी 1 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इल्जाम है कि यह रंगदारी गैंंगस्टर प्रिंस खान के नाम से मांगी गई थी। होटल के मालिक ने इस संबंध में थाना से लेकर कई आला पुलिस अधिकारियों को बताया था, पर कोई कार्रवाई तक नहीं हुई। पुलिस की अनदेखी से रंगदारों को हौंसला बढ़ता चला गया, नतीजा बेखौफ अपराधियों ने रेस्टोरेंट में अंधाधुंध फायरिंग करते हुये मनीष गोप को मौत की नींद सुला दी, वहीं रांची पुलिस को खुली चुनौती दी डाली। फायरिंग की इस घटना को झारखंड कि DGP तदाशा मिश्रा ने आज अपने कार्यालय कक्ष में हाई लेवल मीटिंग बुलाई। DGP ने मामले को बेहद गंभीर बताते हुये अपराधियों की तुरंत पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस को तकनीकी साक्ष्य, CCTV फुटेज और अन्य सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई तेज करने को कहा गया। घटना की जांच के लिये विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। संदिग्धों की पहचान के लिये इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बैठक में रांची ADG सह रांची प्रक्षेत्र मनोज कौशिक, रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन, ATS के SP ऋषभ कुमार झा एवं रांची के सिटी SP पारस राणा एवं एयरपोर्ट के थानेदार मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : 11 मार्च से बदलेगी गुरु की चाल, 5 राशियों पर बरसेगी किस्मत












