तमिलनाडु : एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने पुलिस महकमे की नींद उड़ाकर रख दी है। दरअसल एक महिला आईपीएस अधिकारी ने डीजीपी के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है, जिससे पूरा महकमा सकते में है। महिला आईपीएस ने पुलिस महानिदेशक के खिलाफ जो शिकायत की है, उस एफआईआर की कॉपी को पढ़ने के बाद हर कोई हैरान है। मामला तमिलनाडु का है। जहां एक महिला आईपीएस अफसर ने स्पेशल DGP के खिलाफ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इस गंभीर मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। CB-CID की जांच अपनी देखरेख में करवा रही है। कोर्ट ने इस मामले में मीडिया को भी सख्त हिदायत दी है कि वो महिला आईपीएस अधिकारी औऱ आरोपी स्पेशल डीजीपी के नाम को उजागर ना करे।
पीड़िता ने जो लिखित शिकायत दर्ज कराई है, उसमें कहा है कि 21 फरवरी को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की करूर जिले में यात्रा थी। इस दौरान वो बंदोबस्त ड्यूटी में लगी हुई थीं। शाम के वक्त जब मुख्यमंत्री का भाषण चल रहा था तब स्पेशल डीजीपी ने उनसे कहा कि वो अपनी गाड़ी में उन्हें वहां तक छोड़ देंगे, जहां अगली मीटिंग होनी है।
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, कई घायल
महिला आईपीएस अधिकारी डीजीपी के साथ उनकी गाड़ी में उस स्थान पर जा रही थीं, जहां जाने के बाद अब उनकी ड्यूटी खत्म होने वाली थी। इसी दौरान स्पेशल डीजीपी ने उन्हें कार में रखे स्नैक ऑफर किये और तकिया भी दिया ताकि वो सिर रख कर रिलैक्स फील कर सकें। इसके बाद उन्होंने महिला अधिकारी को एक गाना गाने के लिए कहा। स्पेशल डीजीपी की जिद के बाद उन्होंने गाना गया।
इसे भी पढ़ें : चाचा-चाची ने नहीं दी बाइक और मोबाइल तो कर दी दोनों की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
महिला अधिकारी के बाएं तरफ बैठे डीजीपी ने महिला अधिकारी की तरफ अपना दाहिना हाथ बढ़ाया और उनसे उनका हाथ बढ़ाने के लिए कहा। महिला अधिकारी को ऐसा लगा कि डीजीपी हाथ मिला कर उन्हें शाबाशी देना चाहते थे, लेकिन फिर उन्होंने महिला अधिकारी से दूसरा हाथ भी बढ़ाने के लिए कहा। शिकायत के मुताबिक इसके बाद डीजीपी करीब 20 मिनट तक गाड़ी के अंदर गाना गाते रहे और फिर उन्होंने महिला अधिकारी के हाथ पर किस भी किया। महिला अधिकारी ने जब इसका विरोध किया तो डीजीपी ने मुस्कुराया औऱ उनका हाथ छोड़ दिया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्होंने फिर उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की। जिसके बाद महिला अधिकारी ने दोबारा नाराजगी जताई।
इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…
शिकायत के मुताबिक यात्रा के दौरान डीजीपी ने महिला अधिकारी की एक तस्वीर मोबाइल में दिखाते हुए बताया कि यह तस्वीर उन्होंने वर्क प्लेस पर ली है और यह भी कहा कि यह उनकी सबसे पसंदीदा तस्वीर है, जिसे वो अपनी मोबाइल में सेव कर लें। जब महिला अधिकारी उनकी गाड़ी से उतरीं, तब उस वक्त भी डीजीपी ने उनके हाथ को पकड़ने की कोशिश की। जैसे ही कार रूकी तो महिला अधिकारी दौड़कर भागी, जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर लिया।
इसे भी पढ़ें :रांची के होटल में युवती का रेप के बाद मर्डर, आरोपी गिरफ्तार
शिकायत मिलने के दो दिन बाद सरकार ने स्पेशल डीजीपी (कानून व्यवस्था) को उनके पद से हटा दिया है और उनके खिलाफ जांच करने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया है। वहीं डीजीपी ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए राजनीति से प्रेरित बताया है। राज्य के सीएम ईडापड्डी पलानीस्वामी के ने कहा कि मामले की जांच चल रही है, मगर अबतक की जांच में कुछ भी साबित नहीं हो पाया है। जांच जारी है।






