Kohramlive Desk : देश में बढ़ रहे बर्ड हिट के मामलों को लेकर DGCA अलर्ट हो गया है। शनिवार को सभी हवाई अड्डों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नागर विमानन महानिदेशालय ने हवाई अड्डों को रैंडम पैटर्न पर गश्त करने की ताकीद की है। कहा गया है कि अगर किसी तरह की वन्यजीव गतिविधि दिखे तो इसके बारे में पायलट को जल्द सूचना दी जानी चाहिए।
गाइडलाइंस की ये हैं प्रमुख बातें
1- हवाई अड्डों को वन्यजीव से खतरों को लेकर असेसमेंट करना होगा और विमानों के लिए संभावित खतरे को देखते हुए उसी हिसाब से रैंकिंग देनी होगी।
2- हवाई अड्डों के पास वन्यजीवों की गतिविधियों को मॉनिटर करने का प्रोसीजर और इसके रिकॉर्ड का आंकड़ा भी होना चाहिए।
3- इसके अलावा हवाई अड्डे या इसके सीमा क्षेत्र में किसी तरह के जानवरों की गतिविधि दिखाई देने पर पायलटों को इस बारे में सूचित किए जाने की सुविधा होनी चाहिए।
4 –वाइल्डलाइफ हेजार्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत रूटीन गश्त की जानी चाहिए।
5- यह गश्त इस तरह से होनी चाहिए कि वहां से गुजरने वालों जानवरों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा सके। इसके लिए रैंडम पैटर्न पर लगातार गश्त के लिए कहा गया है।
6- एयरोड्रम ऑपरेटर्स को निर्देश दिया जाए कि वह वाइल्डलाइफ हेजार्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम पर क्या एक्शन हुआ इस संबंध में मंथली रिपोर्ट दें। इसके अलावा हर महीने का वन्यजीवों के हमलों के आंकड़ों एक रिपोर्ट महीने की सात तारीख तक दें।
हाल की महत्वपूर्ण घटनाएं
19 जून : 185 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रहा स्पाइसजेट के विमान को पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पता चला कि बर्ड हिट के चलते विमान के इंजन में गड़बड़ी आ गई थी।
04 अगस्त : चंडीगढ़ जा रही गो फर्स्ट की फ्लाइट बर्ड हिट की घटना के बाद अहमदाबाद लौट गई।
05 अगस्त : मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली विस्तारा की फ्लाइट को चिड़िया से टकराने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें : हे भगवान, दलाल बने सितमगर, मां हो रही है पागल, बची लड़कियों की लाज, देखें…
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी बहन अंजली सोरेन ने बांधी राखी, लंबी आयु और सलामती की मांगी दुआ
इसे भी पढ़ें : पलामू में राजद और झामुमो नेता में मारधाड़, फायरिंग… देखें
इसे भी पढ़ें : रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी
इसे भी पढ़ें : जब वो संवर गये तो इन्हें उलझा दिया, दुखदाई बुढ़ापे की जिंदगी बदलेगी! देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : बासुकीनाथ श्रावणी मेला का हुआ समापन, चढ़ावा चढ़े 3 करोड़ 6 लाख…






