BENGABAD : डीएफओ परवेश अग्रवाल के नेतृत्व में बनी टीम ने बेंगाबाद के मोतीलेदा गांव में संचालित दो अवैध आरा मिल पर छापामारी की। इस छापेमारी में आरा मिल सहित आसपास के इलाकों में रखी गई लाखों की अवैध कीमती लकड़ियों को जब्त किया गया।
डीएफओ को मिली थी थी गुप्त सूचना
बताया जाता है कि गिरिडीह के डीएफओ परवेश अग्रवाल को अवैध आरा मिल चलने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद सोमवार को डीएफओ परवेश अग्रवाल, रेंजर सुरेश प्रसाद रजक , प्रभारी विश्वनाथ सिंह सहित भारी संख्या में वनरक्षी की मौजूदगी में मोतीलेदा में संवेदक सुरेश वर्मा और रविंद्र वर्मा के अवैध आरा मिल पर छापामारी की गई। पदाधिकारियों का वाहन आरा मिल पर पहुंचते ही संचालक सहित मजदूर काम छोड़ फरार हो गए। आरा मशीन को जेसीबी मशीन से नष्ट कर दिया गया। दर्जनों ट्रैक्टर में अवैध कीमती लकड़ी जब्त की गई। इसकी कुल अनुमानित कीमत पांच लाख से अधिक की बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : जीजा ने नाबालिग साली के साथ कर दिया बड़का कांड, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : घूसखोर सब इंस्पेक्टर को ACB ने दबोचा, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :किडनैप, रेप और फिर बेरहमी से कत्ल, दिल दहला देगा यह वाक्या
इसे भी पढ़ें :पलामू पहुंचे लालू, इस मामले में कोर्ट ने किया तलब
इसे भी पढ़ें :4 Sub-Inspector इधर से उधर, 2 लाइन हाजिर
इसे भी पढ़ें :PM मोदी ने लॉन्च किया सिक्कों की नई सीरीज, जानें इनकी खासियत








