UP : महाकुंभ के कारण प्रयागराज सहित जहां-तहां हो रहे भीषण जाम को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने आला अफसरों को खुद सड़क पर उतरने को कहा है। वहीं कहा है कि जहां जाम होगा वहां के अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। प्रयागराज महाकुंभ नगर, प्रयागराज जनपद, वाराणसी, अयोध्या और आसपास के सभी जिलों में कहीं भी सड़क पर जाम ना लगे। अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर और बाराबंकी में बीते कल भयंकर जाम रहा। सबसे बुरा हाल अयोध्या का है। प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह सबसे ज्यादा रामनगरी की ओर है। इस कारण बीते कल 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। हालात काबू करने के लिये जिले की सीमा से ही वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। खबर है कि गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, रायबरेली, अंबेडकरनगर मार्ग पर भारी वाहनों का एंट्री बंद कर दिया गया है। वहीं, गुरुवार को लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर करीब 25 किमी लंबा जाम लगा रहा। लगभग 17 घंटे तक जाम में फंसे श्रद्धालु भूख-प्यास से बिलबिला उठे।
इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी
इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश
इसे भी पढ़ें :मंत्री बोली, बंद बेकन फैक्ट्री खुलेगी…
इसे भी पढ़ें :एलन मस्क से मिलने बाद PM मोदी ये पोस्ट कर गये….