spot_img
spot_img

प्रतिबंध के बावजूद मां भद्रकाली मंदिर क्षेत्र में उमड़ रही भीड़, न मास्‍क लगा रहे लोग, न हो रहा सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चतरा : कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लगाया है। जिसमें कई पाबंदियां लगाई गई है। शादी समारोह में 11 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। मगर चतरा के ईटखोरी क्षेत्र में सरकार के गाइडलाइन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है और प्रखंड प्रशासन मौन है। क्षेत्र में कई प्रतिबंधित दुकानें खुल रही है। सड़कों पर बेवजह घूमने वाले बेखौफ नजर आ रहे हैं। गाडि़यों में ठूस-ठूसकर पर लोग भद्रकाली मंदिर पहुंच रहे हैं। 31 मई को मुंडन संस्कार के मुहूर्त होने के कारण माता भद्रकाली मंदिर क्षेत्र काफी संख्या में लोग पहुंचे और मुंडन संस्कार कराया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गई। न तो किसी के चेहरे पर मास्‍क दिखा और न ही सोशल डिस्‍टेंसिंग।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : #Jharkhand में एक सप्‍ताह के लिए फिर बढ़ा स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह, जारी रहेंगी ये पाबंदियां

इसे भी पढ़ें :  BREAKING : CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द, High Level मीटिंग के बाद पीएम का फैसला

यहां याद दिला दें कि 21 मई को मंदिर क्षेत्र से बाहर सादे तौर पर विवाह करने पर ईटखोरी के पत्रकार आनंद कुमार शर्मा सहित उनके 18 परिजनों के विरुद्ध बीडीओ विजय कुमार ने एफआईआर दर्ज करवाया था। जिसकी बीजेपी, आजसू समेत कई दलों के नेताओं ने भी निंदा की थी और डीसी से मामले की जांच कराने की मांग की थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...