Delhi : दिल्ली के धौला कुआं में रविवार को हुये भीषण सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय में कार्यरत 52 वर्षीय उप सचिव नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। नवजोत सिंह अपनी पत्नी संग बाइक पर सवार थे, तभी एक महिला चालक की बीएमडब्ल्यू कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मृतक के बेटे नवनूर सिंह ने लापरवाही के गंभीर आरोप लगाये हैं। उनका कहना है कि माता-पिता को नजदीकी बड़े अस्पताल या एम्स ले जाने की बजाय 22 किलोमीटर दूर एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां न तो जरूरी सुविधाएं थीं और न ही समय पर इलाज मिला। एंबुलेंस की बजाय दोनों को डिलीवरी वैन से ले जाया गया। बेटे का आरोप है कि उनकी मां दर्द से कराहती रहीं, लेकिन अस्पताल ने उन्हें लॉबी में बैठाये रखा, जबकि मामूली घायल बीएमडब्ल्यू चालक के पति को तुरंत भर्ती कर लिया गया।
दिल्ली पुलिस ने कार चालक गगनप्रीत कक्कड़ और उनके पति परीक्षित कक्कड़ को आरोपी बनाया है। दोनों भी हादसे में घायल हुये हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बीएमडब्ल्यू और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने न केवल सरकारी सेवा में रहे एक अधिकारी की जान ले ली, बल्कि राजधानी की हेल्थ सिस्टम और दुर्घटना प्रबंधन पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं।
इसे भी पढ़े: त्योहारों की खुशखबरी: Honda ने घटा दिये दाम… जानें कितना
इसे भी पढ़े: रोमांच के लिए हो जाये तैयार, समय से पहले खोला जा रहा ये पार्क…
इसे भी पढ़े: राजधानी में सड़क पर उतरे सैकड़ों युवा… जानें क्यों
इसे भी पढ़े: दही का खट्टापन झट से भगायें, ये आसान टिप्स अपनायें… जानें










