Patna : बिहार में नौकरी की आस लगाये हजारों युवाओं का गुस्सा आज सड़क पर फूट पड़ा। सोमवार को दारोगा और पुलिस भर्ती की वैकेंसी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतर आये। हाथों में झंडा थामे ये अभ्यर्थी CM आवास की ओर कूच करना चाहते थे, लेकिन डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग कर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस विरोध प्रदर्शन में अभ्यर्थियों के साथ शिक्षक और कई छात्र नेताओं ने भी हिस्सा लिया। उनका कहना है कि लंबे समय से दारोगा भर्ती की घोषणा नहीं की गई है, जबकि महज 10 दिनों में आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में नई वैकेंसी लगभग नामुमकिन हो जायेगी।
#WATCH | Bihar: Aspirants of Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) and Central Selection Board of Constable (CSBC) protest in Patna over their demands, including transparency in exams. pic.twitter.com/eEBZ8Zf75J
— ANI (@ANI) September 15, 2025
अभ्यर्थियों ने सिर्फ भर्ती की मांग ही नहीं, बल्कि पारदर्शी प्रक्रिया की भी आवाज उठाई। उनका आरोप है कि सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद न तो प्रश्नपत्र दिया जाता है, न ओएमआर की कॉपी और न ही आंसर की जारी होती है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा “यह बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय है। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिये।”








