BOKARO : बोकारो जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बोकारो उपायुक्त राजेश सिंह के निर्देश पर शनिवार को बेरमो अनुमंडल पदाधिकार अनंत कुमार ने बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कोविड सेंटर सीसीएल गेस्ट हाउस करगली, चपरी एवं ढोरी में चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू एवं सहिया को प्रतिनियुक्त कर किया। सीसीएल अस्पताल जारंगडीह में कोरोना से संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु डॉक्टरों, नर्सों एवं वार्ड वाइज की प्रतिनियुक्ति भी की।
Read More :BREAKING : दिल्ली के #Jaipur Golden Hospital में ऑक्सीजन की कमी से हाहाकार, 25 मरीजों ने तोड़ा दम
तीन पालियों में करनी है ड्यूटी
प्रतिनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी सोमवार से रविवार तक तीन पालियों में सुबह 06:00 से अपराह्न 02:00 बजे तक एवं अपराह्न 02:00 बजे से रात 10:00 बजे तक तथा रात 10:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक कार्य करेंगे। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट अनंत कुमार ने प्रतिनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने निर्धारित समयानुसार उपस्थित होकर अपने कार्य का ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। डॉ. साकेत सौरव सीसीएल कथारा अस्पताल को कोविड-19 केयर सेंटर जारंगडीह सीसीएल अस्पताल तथा डॉ गणेश गुप्ता अनुमंडल अस्पताल फुसरो को सीसीएल गेस्ट हाउस करगली, चपरी एवं ढोरी का नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है।
Read More :BREAKING: चमोली में एक और हादसे की आहट, चीन सीमा के पास टूटा ग्लेशियर






