#Deoghar : पुलिस की वर्दी पहन लोगों को बनाते थे शिकार, 9 धराये, सुनिये क्‍या बोले एसपी… (VIDEO)

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : देवघर में पुलिस की वर्दी में घूम रहे थे लूटेरे। लोगों को डरा-धमकाकर उनसे पैसा ऐंठना और लूट लेना इनका धंधा। लोगों को अपने झांसे में ले कर चूना लगाना इनकी फितरत। मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के दोहरी के अशोक राणा के साथ भी इनलोगों ने कुछ ऐसा ही किया। खुद को पुलिसवाला बताया और घुस गये उनके घर के अंदर। परिजनों को पुलिसिया रौब दिखाया और 15000 रुपये के चांदी के जेवरात लेकर चलते बने। इस घटना को अंजाम देने के लिए गैंग के दो लोग पुलिस की वर्दी में पहुंचे थे और बाकी सादे लिवास में थे। इस दौरान सभी ऐसे बातचीत कर रहे थे जैसे सही में साइबर थाना से आए हों। गर के लोगों को इनकी हरकत पर शक हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा तक पहुंची। उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और एसडीपीओ के नेतृत्‍व में घटना का खुलासा करने के लिए कर दिया एक टीम का गठन। टीम ने भी इसे चैलेंज के तौर पर लिया और दो दिन के अंदर ही सभी अपराधियों को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया।

गिरफ्तार अपराधियों में अशोक दास, मुकेश यादव, पांडे यादव, मुरारी यादव, नंदलाल पुजहर, मुजाहिद्दीन अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी, संतोष राय और सुधीर पोद्दार शामिल है। इनके पास से चांदी के 2 पायल, चांदी का 1 जोडा़ झुमका, चांदी का 6 बिछिया, 2 खाकी वर्दी, एक वर्दी में 3 स्टार और दूसरे में 1 स्टार लगा हुआ है। 1 टोपी हरा रंग का, एक बैरेट कैप, 1 खाकी रंग का बेल्ट, 6 मोबाइल, 1 पिट्ठू बैग और एक स्कूटी बरामद किया गया।

Read More : BREAKING : #Jharkhand में एक सप्‍ताह के लिए फिर बढ़ा स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह, जारी रहेंगी ये पाबंदियां

Read More : स्कर्ट पहनकर स्कूल आ रहे है #MaleTeacher, जाने क्यूं

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...

रामगढ़ से दबोचा गया फर्जी सिम गैंग का खिलाड़ी, 44 लाख ठगे…

Ramgarh : मोबाइल की एक घंटी, फर्जी सिम का...