मांगे थे 50 लाख, घेराबंदी में धरा गया उग्रवादी नेटवर्क… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रंगदारी के रूप में 50 लाख रुपये की लेवी वसूलने पहुंचे संगठन के दो सदस्यों को रांची पुलिस ने धर दबोचा। दोनों आरोपी पैसे लेने के लिये तय स्थान पर पहुंचे थे, लेकिन पहले से जाल बिछाकर बैठी पुलिस ने उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

व्हाट्सएप पर मांगी थी 50 लाख की लेवी

खबर है कि नगड़ी के साहेर गांव निवासी बजरंग महतो से PLFI के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पीड़ित को एक व्हाट्सएप नंबर के जरिये धमकी भरे संदेश भेजे गये थे। मामले की गंभीरता को देखते हुये नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू कर दी गई। रांची पुलिस कप्तान के निर्देश पर रूरल SP की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई। DSP (मुख्यालय) द्वितीय अजय आर्यन के नेतृत्व में गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से संदेही की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। जांच के दौरान सूचना मिली कि लेवी की रकम लेने के लिये उग्रवादी संगठन के सदस्य तुपुदाना क्षेत्र स्थित सफायर स्कूल, बारहमाइल चौक के पास पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तय स्थान पर सादे कपड़ों में पहुंच गई और संदिग्धों का इंतजार करने लगी।कुछ समय बाद एक लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर दो युवक वहां पहुंचे। जैसे ही दोनों मौके पर पहुंचे, पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान अरुण लोहरा और सूरज लोहरा के रूप में बताई। ये दोनों खूंटी के बेलवादाग गांव के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि वे लेवी की रकम लेने के लिये ही वहां पहुंचे थे। तलाशी के दौरान अरुण लोहरा के पास से PLFI संगठन से संबंधित दो पर्चे भी बरामद किये गये। पर्चों पर संगठन के नाम के साथ राजेश यादव का नाम लिखा हुआ था।

इसे भी पढ़ें : बिहार में आठ सीटों पर तय हुआ नया फार्मूला…

इसे भी पढ़ें : झारखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों का बदला रूट, जून भर रखना होगा खास ध्यान…

इसे भी पढ़ें : सांप के डंसने के बाद झाड़फूंक के चक्कर में चली गई जा’न…

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस-झामुमो आमने-सामने, झामुमो बोला, दोनों सीटों पर हमारा हक…

इसे भी पढ़ें : डोरंडा से उठी एक नई मुहिम, युवाओं को मिला जिंदगी संवारने का संदेश…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी की रस्में और बीच में पहुंच गये जेलर, फिर क्या हुआ… जानें

Dhanbad : धनबाद में शुक्रवार को जो हुआ, उसने...

जागी पर्यावरण चेतना, बच्चों ने जीता दिल…

Ranchi : जब धरती का तापमान बढ़ रहा हो,...

गढ़वा में जजों ने थामी पर्यावरण बचाने की मुहिम…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में न्याय की चौखट पर...