हत्‍यारों की गिरफ्तारी की मांग, शव के साथ सड़क पर बैठे परिजन

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दुमका : 22 साल के डांसर मंगल चालक की हत्‍या के विरोध में परिजनों ने शव के साथ शनिवार को दुधानी चौक को जाम कर‍ दिया। जाम की वजह से दुमका-भागलपुर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजन युवक के हत्‍यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काफी समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

इसे भी पढ़ें : बीमार कैदियों के निजी अटेंडेंट को लेकर एसओपी जारी, ये बन सकते हैं अटेंडेंट

मंगल चालक की लाश 5 जनवरी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदोपानी गांव के पास से पुलिस ने बरामद किया गया था। युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शव के पास से पुलिस ने दो खोखा और एक जिंदा गोली, गांजा की पुड़िया, मिक्‍चर, पानी की बोतल, मूंगफली आदि बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें : फर्जी IAS बन कर रहा था ये सब कारनामे…

मंगल चालक एक डांसर था और गुरुवार की रात 10 बजे से घर से लापता था। मंगल के सिर पर गोली लगने के निशान मिले हैं। मृतक के पिता कृष्णा चालक ने बताया कि गुरुवार की रात से ही मंगल लापता था। परिजनों ने अपने स्‍तर से काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। सुबह में उसके दोस्तों से पता चला कि उसकी लाश चांद पानी गांव के पास पड़ी है। जिसके बाद परिजन पहुंचे और शव को वहां से उठाकर लाए।

इसे भी पढ़ें : दुमका जेल से रिम्‍स में इलाज कराने आया कैदी फरार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें

Kohramlive : सुबह की जल्दी, ऑफिस निकलने की हड़बड़ी...