Delhi : दिल्ली(Delhi) स्थित न्यू झारखंड भवन में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने निरीक्षण कर पूरे सिस्टम की ग्राउंड रियलिटी जांची। निरीक्षण के दौरान मेंटेनेंस, हाउसकीपिंग, रसोई संचालन से लेकर कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली तक हर पहलू की बारीकी से समीक्षा की गई। कमिश्नर ने साफ संकेत दिया कि अब काम “रूटीन” नहीं, “रिजल्ट” से आंका जायेगा।
Delhi में डिजिटल सिस्टम पर फोकस
अरवा राजकमल ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने के निर्देश दिये। साथ ही ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम शुरू करने और रिकॉर्ड्स को नियमित अपडेट रखने को कहा। शौचालय व्यवस्था दुरुस्त रखने, कूड़ा प्रबंधन को व्यवस्थित करने और हाउसकीपिंग में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिये गये। रसोई व्यवस्था की समीक्षा करते हुये कहा गया कि मेहमानों को समय पर और बेहतर भोजन मिलना चाहिये।
कर्मचारियों से सीधा संवाद
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कर्मचारियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्यायें सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। न्यू झारखंड भवन परिसर में उद्योग विभाग और JTDC कार्यालय शुरू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई, ताकि इसे प्रशासन, उद्योग और पर्यटन से जुड़े कामों का एक प्रभावी केंद्र बनाया जा सके।
इसे भी पढ़ें : मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…












