कोहराम लाइव डेस्क : आज के समय में लगभग सभी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आधार की अहमियत असंदिग्ध है। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर बच्चों के स्कूल एडमिशन और घर खरीदने तक, आधार के बिना काम नहीं चल सकता। किसी भी सरकारी योजना का फायदा आप बिना आधार कार्ड के नहीं उठा सकते। अब UIDAI ने यह इजाजत दे दी है कि एक दिन के बचचे का भी आधार कार्ड बन सकता है। अब तक UIDAI पांच साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का आधार कार्ड जारी करता था, जिसे बाल आधार कार्ड कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें : इस जगह के सेक्स वर्कर्स को लगाया गया कोरोना का टीका, जानें कितनी संख्या में
बर्थ सर्टिफिकेट के साथ मां अथवा पिता का आधार जरूरी
UIDAI ने ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि कैसे आप 1 दिन के नवजात का भी आधार कार्ड बन सकता है। आपको सिर्फ बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) लेना है, जो अस्पताल से मिलता है। इसके साथ माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड दीजिए, बस समझिए हो गया काम।
इसे भी पढ़ें : बंदूक की नोंक पर विवाहिता को बनाया हवस का शिकार, फिर किया ये…
नहीं लिया जाता बायोमीट्रिक डाटा
नवजात बच्चे का Aadhaar card बनाते समय उसका बायोमीट्रिक डाटा नहीं लिया जाता, क्योंकि 5 साल से पहले बच्चे के बायोमीट्रिक डिटेल्स में बदलाव होते रहते हैं। जब बच्चा 5 साल का हो जाता है, तभी उसकी बायोमीट्रिक डिटेल्स ली जाती है।
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 161 सीओ-बीडीओ का तबादला, जानिए कौन कहां गए
इस प्रकार ऑनलाइन होगा काम
सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/my-aadhaar/get-aadhaar.html पर जाएं। आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म में बच्चे का नाम, अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल भरें। आपको आधार कार्ड सेंटर में जाने के लिए एप्वाइंटमेंट में दिया जाएगा। इसके बाद तय समय पर आधार कार्ड सेंटर में जाकर अपने दस्तावेज जमा करने होंगे। सभी दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद बच्चे का आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा।








