सिर्फ दो दिन में सिमटा टेस्ट मैच, ट्विटर पर आई Memes की बौछार

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को अहमदाबाद में खेले गए डे नाइट टेस्ट मैच में 10 विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में दो दिन के अंदर ही जीत दर्ज कर ली। 

2 दिन में खत्म हुआ तीसरा टेस्ट

मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच में भारतीय टीम के स्पिनर्स रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने इंग्लिश टीम को ताश के पत्तों की तरह गिरा दिया और महज दो दिनों में टेस्ट मैच को 10 विकेट से अपने नाम किया।  इस जीत के बाद ट्विटर पर फैंस मजेदार मीम्स बना रहे हैं।

भारतीय स्पिनर्स ने लिए कुल 18 विकेट

इस मैच में अक्षर पटेल ने कुल 11 विकेट झटके, जो सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. वहीं अश्विन ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लिए। 

शुरू होते ही खत्म हुआ मैच

क्रिकेट इस लंबे प्रारूप में दूसरी बार किसी टेस्ट मैच को दो ही दिन में ही जीत लिया। भारत ने इससे पहले, दूसरे ही दिन अपना पहला टेस्ट मैच जून 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ जीता था, जब उसने बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीम को पारी और 262 रनों से करारी शिकस्त दी थी। 

इंग्लैंड बल्लेबाजों की उड़ी धज्जियां

भारत को जीत के लिए 49 रन बनाने थे जो उसने बिना विकेट गंवाए 7.4 ओवर में बना लिए. रोहित शर्मा 25 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 तथा शुभमन गिल 21 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे। 

तेंज गेंदबाजों को बैठना पड़ा खाली

टीम इंडिया के स्पिनर अक्षर पटेल अहमदाबाद में खेले गए डे नाइट टेस्ट में अंग्रेज बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे और मैच में कुल 11 विकेट अपने नाम किए।  इस मैच की पहली पारी में अक्षर पटेल ने 6 विकेट झटके जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किये।  

नहीं टिका कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने पहली पारी में 66 रन बनाए थे, जो टीम इंडिया के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ। रोहित शर्मा नहीं चलते तो भारत को 33 रनों की बढ़त नहीं मिलती । रोहित की बैटिंग ने दोनों टीमों के बीच रनों का अंतर पैदा किया। 

बुमराह और ईशांत को नहीं मिला गेंदबाजी मौका

 

बता दें कि इंग्लैंड दोनों पारियों में 112 और 81 रन आउट हो गया और भारत ने 10 विकेट से मैच जीता। टीम इंडिया की इस जीत के बाद पिच पर सवाल उठने लगे है।  जहां एक ओर भारत के खिलाफ पिच का बचाव कर रहे है वहीं दूसरी ओर पूर्व खिलाड़ियों ने पिच की आलोचना की है। 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...