spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

थाली में पहुंचने से पहले पकड़ी गई मौ’त, रांची में भी होनी थी सप्लाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग में उस रात एक सन्नाटा टूटा, जब प्रशासन ने 4000 किलो नकली पनीर की खेप बरामद की। यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। बिहार के बख्तियारपुर और मनेर से आई यह जहरीली खेप, रांची, हजारीबाग और रामगढ़ की ओर भेजी जा रही थी। जैसे ही दो ट्रैवल बसों से इस मिलावटी सामान की पुष्टि हुई, प्रशासन ने फूड सेफ्टी ऑफिसर, कोर्रा थाना और परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया। छापेमारी सुबह तक चली और जब सूरज निकला, तो साथ में निकली एक सच्चाई, जो हर रसोईघर को चौकन्ना कर देने वाली थी।

प्रशासन का कहना है कि एक बड़ा गिरोह इस अवैध कारोबार में शामिल है, जो आधे दाम में दुकानदारों को नकली पनीर बेचता है। यह पनीर न केवल सेहत के लिए जानलेवा है, बल्कि समाज की ज़ड़ों को भी खोखला कर रहा है। SDO बैद्यनाथ कामती ने साफ कहा, “यह ऑपरेशन आगे भी चलता रहेगा। हमारी जिम्मेदारी है कि किसी भी कीमत पर ये जहर लोगों की थाली तक न पहुंचे।” मुख्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त अनंत कुमार ने पहले ही निर्देश जारी किया था कि मिलावटी पनीर के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाये। अब होटल, दुकानों और सप्लाई चैन में अचानक निरीक्षण किया जायेगा। साथ ही बस मालिकों को नोटिस और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : बिहार को मिली बड़ी सौगात, PM बोले, वचन पूरा करने के बाद आया हूं

इसे भी पढ़ें : भयानक वि’स्फोट, अब तक 4 की मौ’त, दर्जनों पहुंचे अस्पताल

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...