रांची: गिरिडीह जेल में बंद Hardcore नक्सली तूफान की रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। निजी सुरक्षा कंपनी के पांच गार्डों की हत्या समेत कई नक्सली कांडों का नामजद तूफान पर एक लाख रुपये के इनाम था। 12 जुलाई को गिरिडीह पुलिस ने उसे पीरटांड़ थाना क्षेत्र स्थित उसके गांव झरहा से गिरफ्तार किया था।
Hardcore नक्सली पर कई हत्याओं का है आरोप
पुलिस के मुताबिक तूफान 4 अगस्त 2010 को पीरटांड़ के पांडेयडीह में गिरिडीह-डुमरी पथ पर बारूदी सुरंग विस्फोट कर कैश वैन उड़ाने, वाहन पर सवार पांच निजी सुरक्षा गार्ड की हत्या, वर्ष 2001 धनबाद के तोपचांची कैम्प पर हमला समेत कई कांडों में नामजद था।
इसे भी पढ़ें : Padmasri से अलंकृत प्रोफेसर दिगंबर हांसदा का निधन
विधायक पहुंचे तूफान के घर
तूफान की मौत की सूचना मिलने के बाद सदर विधायक सुदिव्य कुमार मृतक के घर पहुंचे। तूफान के परिजनों ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद उसकी पिटाई की गई थी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और समुचित इलाज नहीं कराया गया। अगर समय पर उनका इलाज हो जाता तो उनकी जान जरूर बच जाती। उनके इलाज में लापरवाही बरती गई और उनकी जान चली गई।
इसे भी पढ़ें : Chandil में हाथी ने एक को कुचलकर मार डाला, चार घायल












