spot_img

Chandil में हाथी ने एक को कुचलकर मार डाला, चार घायल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमशेदपुर : हाथियों ने फिर से मचाया आतंक। Chandil में हाथी को भगाने आई वन विभाग की टीम पर हाथी ने हमला कर दिया और इसमें टीम के एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। इस हमले में चार अन्य लोग भी घायल हो गए।

घटना चांडिल के चौका थाना क्षेत्र के सोनालटांड़ में 19 नवंबर की सुबह में घटी।  इस हमले में हाथी भगाओ टीम के चार सदस्य भी जख्मी हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पांच हाथियों का झुंड घूम रहा था

सोनालटांड़ की ओर पांच हाथियों का झुंड कई दिनों से विचरण कर रहा था। ऐसे में ग्रामीण काफी दहशत में थे।  वन विभाग की हाथी भगाओ टीम के पांच सदस्य सोनालटांड़ पहुंचे। इस दौरान पांच हाथियों के झुंड में से एक हाथी कहीं बिछड़ गया। टीम बाकी के चार हाथियों को भगाने में व्यस्त हो गई।

इसे भी पढ़ें : गुआ खदान में डंपर से कुचलकर CISF इंस्पेक्टर की मौत

घटनास्थल पर ही एक की मौत

इसी दौरान बिछड़ा हाथी अचानक टीम के सदस्यों के सामने आ गया और उसने हरिचरण महतो को कुचल दिया। हरिचरण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी के चार सदस्यों को हाथी ने पटक कर जख्मी कर दिया। हाथी के मौके से चले जाने के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें : जम्मू में आतंकियों से मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...