गढ़वा : जंगल में शिकार करने गये तीन ग्रामीणों की गुफा में दम घुटने से मौत हो गई। घटना सोमवार की रात गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के टेटूका गांव में घटी। डंडई थाना क्षेत्र के चकरी टोला के कोरवा जाति के 9 लोग पकवा बांध पहाड़ पर शिकार करने गये थे। यहां साहिल को पकड़ने के लिए छह युवक करीब 20 फीट नीचे पथरीली गुफा में उतर गये। आगे के दो युवक गुफा के मोड़ पर अंदर घुस गये। तीसरा जैसे ही मोड़ पर पहुंचा, उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पीछे के दो अन्य साथियों ने उसे किसी तरह खींच कर एवं घसीट कर गुफा से बाहर निकाला, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मेराल थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, एसआई अजीत कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गुफा में फंसे दोनों लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस के जवानों ने शव को निकालने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हो सके। गुफा की खुदाई के लिए पोकलेन मंगाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों शव को देर शाम निकाला गया। मृतकों में डंडई थाना क्षेत्र के उपेंद्र कोरवा, श्याम बिहारी कोरवा और उमेश कोरवा शामिल है।
Read more: बाप खाता है एक रुपईया सरकारी राशन, बेटा की ठाठ-बाट देख ठनक गया पुलिस का माथा, देखें वीडियो…
Read more: राजधानी में गैंगरेप, जिसे मदद के लिए पुकारा, उसने भी रौंदा, देखें वीडियो…
Read more: जय कन्हैया लाल की… वीडियो
Read more: दो वर्दीधारी की प्रेम कहानी में पिटा गई पत्नी, देखें वीडियो
Read more: खाता से माल उड़ाने वाला कैसे धराया, जानिये
Read more:थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत










