Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के धुरकी प्रखंड से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खबर है कि कदवा गांव में राशन वितरण के दौरान लाभुकों ने पहले डीलर को बंधक बनाया और फिर दुकान में रखे चावल-गेहूं के बोरे उठाकर फरार हो गये।
डीलर छोटेलाल कोरबा ने शिकायत में बताया कि शनिवार को सितंबर महीने का राशन बांटते समय ई-पास मशीन अचानक खराब हो गई। इसी बीच कुछ लोग हंगामा करने लगे और उन्हें जबरन बंधक बना लिया। इल्जाम है कि भीड़ ने दुकान में घुसकर कई बोरे अनाज लूट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, कदवा गांव में यह मामला चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।
इसे भी पढ़े : “मैं शिवभक्त हूं, सारा ज’हर निगल जाता हूं”, क्यों बोले PM… जानें
इसे भी पढ़े : इस रोज से झारखंड में फिर भारी बारिश…
इसे भी पढ़े : जितिया : परंपरा, साज-सज्जा और मातृत्व की ममता
इसे भी पढ़े : 30 अज्ञात श’वों को मिली सद्गति
इसे भी पढ़े :दही का खट्टापन झट से भगायें, ये आसान टिप्स अपनायें… जानें
इसे भी पढ़े :रोमांच के लिए हो जाये तैयार, समय से पहले खोला जा रहा ये पार्क…








