spot_img
spot_img
spot_img

कोरोना के बीच घोड़े में मिला ये जानलेवा बैक्‍टीरिया, मचा हड़कंप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गोंडा (यूपी) : कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान है। वहीं अब घोड़े में एक अजीब बैक्‍टीरिया मिलने से हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में घोड़े को इंजेक्‍शन देकर मारा गया और फिर उसे एक गहरे गड्ढ़े में दफना दिया गया।

Read More : देखिए, कैसे स्‍टार्ट करते ही बाइक बन गई आग का गोला (VIDEO)

यूपी के गोंडा जिले में एक घोड़े में बरखोडिया मेलियाई नामक जानलेवा बैक्टीरिया मिला, जिससे हड़कंप मच गया। हिसार लैब से घोड़े की ग्लैंडर्स पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में घोड़े को मारकर दफनाने की तैयारी की गई। पशु चिकित्सा विभाग के कर्मियों ने पीपीई किट पहनकर घोड़े को इंजेक्शन से दर्द रहित मौत देकर गहरे गड्ढे में दफना दिया।

Read More : दो मासूमों का गला घोंट दिया मां ने, सारी रात निहारती रही लाश

मामले में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस राठौर का कहना है कि यह जानलेवा बीमारी घोड़े व खच्चरों में होती है और यह पशुओं से मनुष्यों में भी फैल सकती है। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, इसलिए ग्लैंडर्स पॉजिटिव घोड़े को दर्द रहित मौत देकर दफना दिया गया।

बता दें कि गोंडा जिले के करनैलगंज कस्बे के एक घोड़े की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। जब उसे पशु अस्पताल में दिखाया गया, तो वहां उसका सैंपल लिया गया और उसे हिसार लैब में भेज दिया गया। लैब से उसकी रिपोर्ट ग्लैंडर्स पॉजिटिव आई, जिससे पशु विभाग के होश उड़ गए। जांच में पता चला कि यह घोड़ा बरखोडिया मेलियाई नामक खतरनाक बैक्टीरिया से संक्रमित है।

Read More : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...

झारखंड में कहीं बरसे बादल, कहीं बरसी आग…

Ranchi : झारखंड में कहीं आसमान में बादलों की बारात...