spot_img

शर्मनाक : अस्‍पताल में मरा मरीज तो कचरे में फेंक दी बॉडी, कुत्‍तोंं ने बनाया निवाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BIHAR : बिहार के दरभंगा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल बिहार के बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक डीएमसीएच में एक व्यक्ति को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जिसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसकी डेड बॉडी को हॉस्पिटल के बाहर कचरे में फेंक दिया गया, जिसे बाद में कुत्ते नोंचने लगे।

मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि एक शख्स की लाश को कूड़े-कचरे के ढेर में हॉस्पिटल के बाहर फेंका गया है। जिसके अस्स्पास आवारा कुत्ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुत्ते सूअर और अन्य आवारा पशु उसकी लाश को नोंच रहे थे. तभी वहां मौजूद लोगों ने उन्हें मारकर भगाया।

इसे भी पढ़ें :#Pakistan में #Facebook व #Whatsapp पर लगा बैन, जानें वजह

प्लास्टिक में पैक कर पुलिस को सौंपा गया

घटना सामने आने के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक ने कहा कि एक विक्षिप्त व्यक्ति को 5 दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसका इलाज चल रहा था।  लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह बार-बार बेड से उतरकर बाहर चला जा रहा था।  इस बीच अस्पताल प्रबंधन को पता चला कि उसकी डेड बॉडी हॉस्पिटल रोड में कूड़े-कचरे की ढेर में पड़ी हुई है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से उस लावारिस लाश को प्लास्टिक में पैक कराकर पुलिसवालों को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें :कोरोना का कहर : @CBSE के बाद #ICSE और #ISC बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...