kohramlive desk : पाकिस्तान में फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब और ट्विटर पर प्रतिबंध लगने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां कराची सहित कई प्रमुख शहरों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है, क्योंकि एक इस्लामी पार्टी के नेता को गिरफ्तार किया गया है। इसी विरोध को देखते हुए सोशल मीडिया को बैन किया गया है। ये बैन सोशल मीडिया पर सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे लगाया गया है।
इसे भी पढ़ें : Weekend Curfew in Delhi:दिल्ली में लगेगा वीकेंड लॉकडाउन ,इन चीजों पर लगायी पाबंदी…

टीएलपी समर्थक कर रहे थे प्रदर्शन
इससे पहले पाकिस्तान सरकार के मंत्री शेख राशिद अहमद ने घोषणा की थी कि सरकार ने इस्लामी आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (Tehreek-i-Labbaik Pakistan) पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस घोषणा के बाद टीएलपी के कार्यकर्ता और समर्थक देश भर में हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें :@Corona का कहर : राज्य के सभी बार भवनों को अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश






