spot_img

Jamshedpur में नाले से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमशेदपुर : Jamshedpur : नाला जाम होने से मुहल्ले के लोग दो-चार दिन से परेशान थे। सफाई के दौरान लोगों ने एक हाथ देखा। इसके बाद फौरन पुलिस को खबर दी गई। पुलिस आई तो देखा एक युवक शव नाले में था और उसके ऊपर से स्लैब रख दिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।

यह वाकया हुआ है जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू लेआउट एरिया में। आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां नाला में फेंक दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Naxal @Lohardaga : मुंशी की गोली मारकर हत्‍या, पोकलेन फूंका

Jamshedpur में सनसनी, स्लैब तोड़कर शव निकाला गया

सुबह नाला जाम होने पर लोग वहां पहुंचे, तब उन्हें शव दिखा। नाला में युवक का केवल हाथ दिख रहा था। शव नाली के अंदर था और ऊपर से स्लैब था। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। सफाई कर्मियों ने स्लैब को तोड़कर शव को निकाला।

पोस्टमार्टम के बाद सच्चाई का पता चलेगा

थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि शव काफी फूल गया है। इस वजह से उस पर किसी भी तरह के जख्म दिखाई नहीं दे रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शव पांच या छह दिन पहले का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा।

इसे भी पढ़ें : Sikidiri में दबंगई : घर में चोरी की, धमकी दी, विरोध पर घर भी तोड़ा

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP