spot_img
spot_img
spot_img

रेलवे ट्रैक पर महिला और कुएं में मिली युवक की डेड बॉडी, पुलिस बोली…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

JHARKHAND: झारखंड के दुमका व कोडरमा जिले में अलग-अलग स्थानों से दो शव मिले। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के दुमका-देवघर मुख्य ट्रेन मार्ग पर रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर महिला की मौत हो गई। महिला सिलांदा गांव की रहने वाली थी। उसका नाम गंधारी देवी था। उसकी उम्र करीब 68 वर्ष थी। महिला सुबह शौच के लिए निकली थी। वह रेलवे लाइन पार कर रही है। कोहरे के कारण महिला को दूसरी तरफ से आती ट्रेन दिखाई नहीं पड़ी। वह ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसआई रविशंकर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

3 दिन से लापता था युवक

दूसरी ओर कोडरमा के सिंगलोडीह में कुएं से युवक की डेड बॉडी बरामद हुई है। वह 3 दिन से लापता था। उसकी पहचान अनिल यादव के रूप में हुई है। डोमचांच समेत आसपास के थानों में वाहन चोरी के दर्जनों मामले उस पर दर्ज थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी शशिकांत ने बताया कि मौत के कारणों की पड़ताल हो रही है। ऐसा लग रहा है कि युवक शराब के नशे में होने के कारण कुएं में गिर गया।

इसे भी पढ़ें : प्‍यार के दुश्‍मनों ने लगा दिया ठिकाना, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बहन का सिर किया धड़ से अलग, कटी मुड़ी के साथ ली Selfie…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : किसी भी हाल में न बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर, नक्‍सलियों-उग्रवादियों पर कसें लगाम : DGP

इसे भी पढ़ें :  देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हटाने का आदेश जारी, देखें लेटर

इसे भी पढ़ें : दिसंबर में दो दिन काम नहीं करेंगे बैंककर्मी, जान लें तारीख

इसे भी पढ़ें : सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : भारत का सीरीज पर कब्‍जा, चौथे फिरकी पर ऐसे नाचे कीवी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...