KODERMA : कोडरमा के मरकच्चो थाना के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित छोटकी घाट जंगल में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के बेको ग्राम निवासी 50 वर्षीय टुकलाल रॉय के रूप में हुई है।
Read More : वीडियो बनाकर कहा- सॉरी पापा- ससुराल आकर मैंने गलती कर दी …और फिर फंदे से झूली
27 मई को थी भतीजी की शादी
टुकुल राय तीन दिन पहले ही अपने घरवालों से लड़ाई कर गुस्से में घर से नाराज होकर निकले थे। 6 दिन बाद 27 मई को उनकी भतीजी की शादी होनी है। शादी में पैसे की कमी हो रही थी। इसके लिए वो अपनी जमीन बेचना चाह रहे थे। इसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया और वे नाराज होकर घर से भाग गए थे। मृतक की पत्नी दस वर्ष पहले मर चुकी है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री भी है।
Read More : Miracle: Lockdown से बेहतर हो रही हवा, नजर आने लगी बर्फीली पहाड़ियां, देखें खूबसूरत तस्वीरें
हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से होगी जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद मरकच्चो थाना प्रभारी सतीश कुमार, नवलशाही थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के साथ एसआई अमित कुमार, आशीष हांसदा व पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा भेज दिया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कहा जा सकता है की यह घटना हत्या है या आत्महत्या। दोनों एंगल से मामले की जांच की जाएगी।
Read More : डायन-बिसाही के आरोप में महिला को टांगी से काट डाला, मारने के बाद हो गया…






