UP: कोरोना महामारी की वजह से लोग पिछले एक साल से घर पर ही अपना समय बिता रहे हैं। कोरोना ने देश में भयावह स्थिति बना दी है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था को भी काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन इस महामारी में कुछ पाज़िटिव चीजें भी उभर कर सामने आई हैं। जैसे कि कोरोना के कारण सबसे ज्यादा असर हमारे वातावरण, ecosystem पर पड़ा है। अब हवा बेहतर हो गई है और इस कारण शहरों से बर्फीले पहाड़ दिखने लगे हैं।

बर्फीले पहाड़ की तस्वीरें आईएफएस अफसर रमेश पांडे ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर के जरिए बताया है कि सहारनपुर से हिमालय के बर्फीले पहाड़ दिखने लगे हैं। बारिश के बाद आसमान काफी साफ हो चुका है और एक्यूआई भी करीब 85 है। इन तस्वीरों को डॉक्टर विवेक बनर्जी ने क्लिक किया है।
Himalayas are visible again from Saharanpur. After rains, the sky is clear and AQI is around 85.
PC: Dr Vivek Banerjee #lockdown pic.twitter.com/yR6buvfX6k— Ramesh Pandey (@rameshpandeyifs) May 20, 2021

सिर्फ सहारनपुर से ही नहीं बल्कि पंजाब के जालंधर से भी हिमालय की धौलाधार रेंज देखने को मिली थी। बीते साल लॉकडाउन के चलते मौसम ऐसा साफ हुआ था कि लोगों ने काफी समय बाद दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में नीला आसमान देखा था। इसके अलावा वीरान सड़कों पर कुछ जंगली जानवर भी टहलते नजर आए थे।

लोगों में जागरूकता दिखा
कोरोना लॉकडाउन के बाद जब लोगों ने हवा के शुद्ध होते देखा था तो कई लोग ऐसे थे जिन्होंने ये दावा किया था कि वे कोरोना काल के बाद भी पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास करते रहेंगे और लापरवाही नहीं बरतेंगे। कई सेलेब्स ने भी लोगों ने अपील की थी कि कोरोना काल खत्म होने के बाद भी अपने पर्यावरण को लेकर संवेदनशीलता बरतें ताकि सभी को दूषित हवा और लचर पर्यावरण से छुटकारा मिल सके।




