GIRIDIH : गिरडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के ससारखो पंचायत स्थित बसगोहरा गांव के बाराटील्हा में डायन-बिसाही के आरोप में एक व्यक्ति नायके मांझी ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला संजोनी देवी को टंगी से काट डाला। तत्काल उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी अपने परिवार के साथ फरार है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।
Read More : वीडियो बनाकर कहा- सॉरी पापा- ससुराल आकर मैंने गलती कर दी …और फिर फंदे से झूली
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी बारा टिल्हा निवासी नायके मांझी की 9 साल की बेटी ललिता कुमारी दो वर्षों से बीमार थी। गुरुवार को उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई। उसे इलाज के लिए परिजन बाहर ले जा रहे थे, परंतु रास्ते मे ही मौत हो गई। परिजन ललिता का शव लेकर घर लौट गए। शव देखने और परिवार को सांत्वना देने आस पड़ोस के लोग पहुंचे। इसी दौरान संजोनी देवी भी शव देखने वहां आई। बताया जाता है कि संजोनी देवी को देखते ही नायके मांझी भड़क गया और डायन-बिसाही के कारण पुत्री की मौत का आरोप लगाते हुए उसपर टांगी से हमला कर दिया।
Read More : Miracle: Lockdown से बेहतर हो रही हवा, नजर आने लगी बर्फीली पहाड़ियां, देखें खूबसूरत तस्वीरें






