spot_img
spot_img
spot_img

हैवानियत : नाबालिग का अपहरण कर 18 युवकों ने 9 दिनों तक किया रेप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोटा (राजस्‍थान) : एक 15 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग का अपहरण कर 9 दिन तक 18 युवकों ने उसके साथ रेप और गैंगरेप किया। मामला राजस्थान के कोटा से सामने आया है। पुलिस ने मामले में अब तक 20 आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है, जिसमें 4 नाबालिग और एक महिला भी शामिल है।

Read More : भोजपुरी अभिनेता और फिल्म निर्माता निकला गाड़ी चोर, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Read More : CRPF जवानों ने मुठभेड़ में 4 नक्‍सलियों को मार गिराया

इन 9 दिनों में नाबालिग को कई तरह की प्रताड़ना झेलनी पड़ी। कभी मारपीट की शिकार हुई, तो कभी उसे नशा दिया गया। पीड़िता के अनुसार 25 फरवरी को दरिंदों ने झालावाड़ में उसका अपहरण कर लिया और 5 मार्च तक उसे हवस का शिकार बनाते रहे। 5 मार्च को डरा-धमका कर उसे छोड़ दिया गया। किसी तरह पीड़िता अपनी मां के पास पहुंची और मां को अपनी पीड़ा बताई। जिसके बाद मां और बेटी थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

Read More : बहन को चाकू गोद-गोद कर मार डाला, छुरा लहराते हुए कहता रहा ये बात…(VIDEO)

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की धर-पकड़ शुरू की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कोटा ग्रामीण से उसकी जान पहचान की एक लड़की और एक लड़का उसे बैग दिलाने के बहाने कार से झालावाड़ ले गया और वहां जाकर उसे दरिंदों के हवाले कर दिया। जहां 9 दिनों तक उसके साथ दरिंदगी हुई। कभी खेत में तो कभी होटल में तो कभी कार में तो कभी किसी के घर में उसके साथ अलग-अलग युवकों ने रेप और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है।

Read More : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर हमला, सुनिये क्‍या बोले मंत्री…. (VIDEO)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...