spot_img
spot_img
spot_img

एक ही दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रामगढ़ : जंगल में एक ही दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव। शव देख आसपास के इलाके में सनसनी। ये खबर जंगल की आग की तरह आसपास के इलाके में फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। घटना की सूचना बरकाकाना ओपी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारा। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ में युवती पहचान कडरू गांव निवासी कार्तिक करमाली की पुत्री मोनिका कुमारी के रूप हुई। वहीं युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया।

Read More : डॉक्‍टरों ने दम क्‍या लगाया, सूनी होने से बच गई मुन्नी की मांग, देखें कैसे

Read More :  घिन आती है ऐसे फूफा पर…

दोनों युवक-युवती की लाश एक ही दुपट्टे के सहारे सखुआ के एक पेड़ से लटक रही थी। जंगल में गए ग्रामीणों ने जब शव लटकते देखा तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जहां दोनों का शव लटका था उसके ठीक बगल में एक स्कूटी (जेएच01डीएक्स-4948) भी खड़ी थी। युवक के पैकेट से सिर्फ युवती का फोटो मिला है। एक साथ दोनों का शव मिलने से लोग इसे प्रेम-प्रसंग में आत्‍महत्‍या की बात कह रहे हैं। वहीं बरकाकाना पुलिस का कहना है कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि दोनों की मौत का कारण क्‍या है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...