गिरिडीह : कुएं में मिला युवक का शव। वह दो दिन से लापता था। शव मिला गिरिडीह जिले के पचंबा थाने के हाईस्कूल के पास स्थित कुएं में। युवक की पहचान पंकज लहरी के रूप में हुई। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज भी चल रहा था।
इसे भी पढ़ें : दहेज के कारण नहीं आई बारात, घर से भागी बेटी, पिता ने फांसी लगाकर दे दी जान
पुलिस ने शुरू की जांच
इस संबंध में युवक के भाई विनोद लहरी ने बताया कि पंकज दो दिन से लापता था। उसकी खोजबीन हो रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। सुबह में स्थानीय लोगों ने बताया कि उसका शव कुएं में तैरता नजर आ रहा है। इसकी खबर पुलिस को दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें : सोमवार से गुलजार होंगे स्कूल परिसर, इन नियमों का करना होगा पालन






