spot_img

डोभा में मिली दो बच्चों की लाशें, पिता ने जताई हत्या की आशंका (देखें वीडियो)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : 13 साल के मो. इरशाद और 8 साल के मो. नदीम की लाशें मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इन दोनों बच्‍चों की लाशें नगड़ी हाईस्‍कूल के नजदीक भट्ठागढ़ा के पास एक डोभा से मिली। इनके कपड़े बाहर में ही पड़े हुए थे। एक साथ दो बच्चों की लाशें मिलने की खबर फैलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों मृत बच्‍चे का घर नगड़ी हाई स्‍कूल के पीछे है। डॉग स्‍कॉयड को भी बुलाया गया। परिजनों का कहना है कि उनके बच्‍चे कल से रहस्‍यमय ढ़ंग से गायब थे। उन्‍हें हर संभावित ठिकानों पर खोजा गया, पर दोनों का कुछ पता नहीं चला।

इसे भी पढ़े : Ranchi : पहले से है चार पत्नियां, पांचवीं शादी के लिए महिला संग हुआ फरार

इसे भी पढ़े :  विधायक अंबा प्रसाद को अचानक आया चक्‍कर, सांस लेने में दिक्‍कत के बाद अस्‍पताल में भर्ती

शनिवार की भोर में 5 बजे से फिर दोनों की खोज शुरू हुई। इसी दरम्‍यान भट्ठागढ़ा के पास एक खेत में उनके कपड़े मिले। शंका के आधार पर पास के डोभा को खंगाला गया। दोनों लाशें उसी कुएं में मिली। दोनों लाशों को पोस्‍टमार्टम के लिए रिम्‍स भेजा गया। पुलिस को पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। घरवालों ने हत्‍या की आशंका जताते हुए नगड़ी थाना में अपना बयान दिया है। एक वरीय पुलिस अधिकारी का कहना है कि कुछ भी कहना अभी जल्‍दबाजी होगी। परिजनों के मुताबिक बच्‍चों के बदन पर कई जख्‍मों के निशान मिले। वहीं उनकी कई हड्डियां टूटी पाई गई। लोगों में बहुत गुस्‍सा है। हर किसी की एक ही मांग है कि इन बच्‍चों की मौत के जिम्‍मेदार को पुलिस खोज निकाले और उन्‍हें इंसाफ मिले। देखें, सुनें और समझें क्‍या बोल गए मरने वाले एक बच्‍चे के पिता…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

Chouparan : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की दनुआ घाटी एक बार...

अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...

प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...