spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi के #Medica, #Medanta सहित 4 Hospitals को DDC का नोटिस, जल्द करें ये काम नहीं तो DM एक्ट की कार्रवाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मेडिका, मेदान्ता, सीसीएल गांधीनगर और सेवा सदन को जारी हुआ नोटिस

Ranchi : रांची में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तथा राज्य सरकार द्वारा जारी 50 प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने के मामले में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार कवायद कर रहा है।

इस संदर्भ में रांची के डीसी छवि रंजन और डीडीसी विशाल सागर ने सभी निजी अस्पताल प्रबंधकों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की। वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में 50% बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने संबंधी रिपोर्ट की समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में यह जानकारी मिली कि चार अस्पतालों के द्वारा अब तक 50% बेड आरक्षित करने संबंधी रिपोर्ट नहीं दी गई है। उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने इन सभी अस्पताल प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है और जल्द से जल्द 50% बेड आरक्षित कर रिपोर्ट समर्पित करने को कहा है अन्यथा आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मेडिका, मेदान्ता, सीसीएल तथा सेवा सदन को नोटिस जारी किया गया है।

निजी अस्पताल प्रबंधकों को दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश इस प्रकार है :

  • प्रत्येक अस्पताल अपनी क्षमता का 50% बेड कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों के लिए सुरक्षित रखेंगे।
  • सभी अस्पताल कोरोना मरीजों के एडमिट होने का समय सही-सही अंकित करेंगे तथा उनके डिस्चार्ज होने के समय का भी उल्लेख करेंगे। डैशबोर्ड पर भी इसकी ऑनलाइन इंट्री ससमय निरन्तर करते रहेंगे। एक  एमआईएस कर्मी की प्रतिनियुक्ति इस कार्य के लिए करेंगे।
  • कोरोना संक्रमण को मात देकर नेगेटिव हुए डिस्चार्ज मरीजों के ब्लड ग्रुप संधारित करेंगे तथा डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। यह भविष्य में प्लाज्मा डोनेशन के लिए उपयोग में आएगा।
  • सभी निजी अस्पताल ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त स्टॉक रखना सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन इस संबंध में ऑक्सीजन सप्लायर्स के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है।
  • मरीजों की हालत को देखकर ही उन्हें बेड उपलब्ध कराया जाए। वैसे कोरोना मरीजों को बेड उपलब्ध कराने की आवश्यकता नहीं है जिनको होम आइसोलेशन में रखा जा सकता है। इस संबंध में सम्बंधित इनसिडेंट कमांडर से भी जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : #SadarHospital की चौखट पर मर गए पापा तो स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर भड़की बेटी, कह दी ये बड़ी बात (देखें वीडियो)

इसे भी पढ़ें : बेटी को खोजने के लिए पुलिस ने मांगे 1 लाख, बेबस पिता ने दे दी जान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...