Hazaribagh(Sunil Sahu) : अचानक बड़कागांव अंचल और प्रखंड कार्यालय का पहुंच गई हजारीबाग की DC नैंसी सहाय ने कैश बुक,सीएल पंजी और जन शिकायत जैसी खास पंजियों को अप-टू-डेट रखने को कहा, वहीं लगान परिशोधन पोर्टल में आये शिकायतों का तेज से निष्पादन करने का निर्देश दिया। लक्ष्य के अनुरूप लगान के वसूली पर जोर दिया। LA एक्ट के तहत आने वाले कंपनियों से संबंधित म्यूटेशन के कार्यों में गंभीरता बरतने को कहा। इस वित्तीय वर्ष प्राप्त आवंटनों के अनुरूप राशि के खर्च को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उनके साथ अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह भी मौजूद थे। अचानक कार्यालय पहुंची DC को देख छोटे-बड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। DC नैसी सहाय ने पूरे कार्यालय का जायजा लिया, वहीं उपस्थिति पंजी, सामान्य रोकड़ पंजी, म्यूटेशन, NTPC के लिये अर्जित भूमि का नामांतरण, भू लगान, भंडार कक्ष, कैश बुक, आवंटन पंजी एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की गहनता से जांच की। उपायुक्त कार्यालय से आये पत्रों के कंप्लायंस की जानकारी ली।
DC नैंसी सहाय ने प्रखंड कार्यालय में मौजूद CO और BDO से कार्यालय के कर्मियों की वर्तमान संख्या के बारे में जानकारी ली और रेगुलर बैठक कर रिपोर्ट करने को कहा।
इसे भी पढ़ें :मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहन, वित्त मंत्री पेश कर रहीं बजट, क्या बोलीं… जानें
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सिलेंडर… देखें ताजा रेट
इसे भी पढ़ें :प्रयागराज से आ रही बस का मौ’त की घाटी में भयानक ए’क्सीडेंट(Video)
इसे भी पढ़ें :सांसद बोले, इस मकसद से काम कर रही है भाजपा…
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…






