spot_img

कुमारडुंगी की वो काली दोपहर, मासूम की चीखें और दरिंदगी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : सदियों से जंगलों की गोद में पलने वाली मासूमियत पर इस बार अंधेरे ने हमला किया… पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी में एक 13 साल की नाबालिग बच्ची की ज़िंदगी उस वक्त थम गई, जब भरोसे के नाम पर उसे दरिंदों के हवाले कर दिया गया। जिन दो लड़कों से हाल ही में उसकी जान-पहचान हुई थी, उन्होंने भरोसे का मुखौटा पहन कर उसे मोटरसाइकिल पर बैठाया ये कहकर कि मौसी के घर छोड़ देंगे… लेकिन सड़कें जहां जाती हैं, वहां हमेशा घर नहीं होते।

उस दिन जंगल ने चीखें सुनीं और रात ने एक मासूम की आत्मा की चीख को अपने भीतर समेट लिया। चार लड़कों ने मिलकर उसकी अस्मिता को रौंदा। अगले दिन, जैसे कुछ हुआ ही न हो। वे उसके लिए नये कपड़े लाये, बस में बैठाया और चले गये। लड़की ने जब विरोध किया, तो उसे चुप करा दिया गया — मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी गई। पिता का मोबाइल भी उससे छीन लिया गया… लेकिन एक मां का आंचल सबकुछ जान लेता है। घर पहुंचते ही पीड़िता ने मां को सबकुछ बताया। फिर जो आंसुओं में बहा, वह इंसाफ की पुकार थी।

थानेदार विनोद पासवान और दिलीप मांझी घटनास्थल पर पहुंचे। फटे कपड़े, टूटी आवाज़ और एक जर्जर आत्मा – यही सबूत थे उस दरिंदगी के। पुलिस ने चार आरोपियों पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...