Ramgarh : नेमरा की शांत वादियों में आज एक भावुक दृश्य देखने को मिला। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन की स्मृति में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उनके पैतृक निवास पहुंचे। CM हेमंत सोरेन एवं शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर राज्यपाल ने ढाढ़स बंधाया और इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल ने कहा, “दिशोम गुरु न सिर्फ एक राजनेता थे, बल्कि एक आंदोलन की आत्मा थे। दुःख की इस घड़ी में पूरा झारखंड आपके साथ खड़ा है।”







