Ranchi : बेवा माकिना खातू के घर में सेंधमारी कर कैश और कीमती गहने-जेवरात चुरा लेने वाले चोरों को रांची के ठाकुरगांव पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। ये चोरी बीते 20 अक्टूबर को हुई थी। बेवा का घर ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के कर्बला मुहल्ला, उरूगुटू में है। रांची पुलिस कप्तान ने खलारी DSP को चोरों को खोज निकालने का टास्क दिया। मिले क्लू पर मेराज अंसारी, इमरान राय, असर अली उर्फ चांद और अरबाज खान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि चोरी किये गये समान को दुकानदार राजेश कुमार को बेचा गया है। इसके बाद पुलिस ने चंदवे में रेड कर दुकानदार राजेश कुमार को अरेस्ट कर लिया। वहीं, चोरी की सारी संपत्ति बरामद कर ली गई।
बेवा के घर सेंधमारी करने वाले नहीं बच सके…#RANCHI #RANCHIPOLICE #robbery #sendhmari #JharkhandNews pic.twitter.com/rHTbHkHYPp
— KohramLive (@KohramLive) October 24, 2025






