spot_img
spot_img

ममता बनर्जी के यहां CID की दस्तक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को CID की टीम ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास से सटे तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पहुंची। हालांकि शुरुआत में पार्टी नेताओं ने जांच टीम को अंदर जाने से रोक दिया, जिसके चलते करीब एक घंटे तक बहस होती रही।

तृणमूल के पूर्व सांसद शुभाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी दिल्ली में हैं, इसलिए उनकी अनुमति के बिना कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जा सकता। वहीं CID अधिकारियों ने बताया कि वे कानूनी नोटिस के साथ तलाशी लेने पहुंचे हैं।

काफी देर तक चले विवाद के बाद शाम करीब चार बजे CID टीम कार्यालय में दाखिल हुई और तलाशी शुरू की। जांच एजेंसी को शक है कि विवादित हस्ताक्षरों से जुड़ी अहम बैठक इसी कार्यालय में हुई थी। CID ने CCTV फुटेज और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की।

उधर, इस मामले में अभिषेक बनर्जी पहले से जांच के दायरे में हैं। उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था, लेकिन अतिरिक्त समय मांगने के बाद भी वे अब तक जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुये हैं।

इसे भी पढ़ें : सफेद एर्टिगा को रोकते ही खुल गया बड़ा राज… जानें

इसे भी पढ़ें : मनरेगा कर्मियों को 72 घंटे का अल्टीमेटम, वरना…

इसे भी पढ़ें : साधु के भेष में आये तीन, मारा ऐसा ‘मंतर’, फिर हो गये अंदर…

इसे भी पढ़ें : बेबी बंप के साथ नये आशियाने का जायजा लेने पहुंचे दीपिका-रणबीर…

इसे भी पढ़ें : खान सर कोचिंग केस में एक को राहत, तो दूसरे को झटका… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…

Kohramlive : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क...

नकली ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा था, ऐसे धरा गया 21 साल का ये छलिया…

UP : यूपी के शाहजहांपुर में सेना के आला...