spot_img

बहू का खतरनाक कांड… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : जिसने भी जाना-सुना, उसने रिंकू देवी को खूब कोसा। उसकी हरकत और हसरतों ने उसे हवालात तक पहुंचा दिया। वह खूनी बन गई। किसी की चाहत में इतना बहक गई कि खतरनाक मन बना लिया। ससुर को पसंद नहीं था कि बेटे की गैर हाजिरी में वह किसी गैर मर्द से मिले जुले और उसे घर में बुलाये। घर आते-आते वह शख्स रिंकू के इतने करीब हो गया कि बाकी लोग उससे दूर होते चले गये। रविवार की सुबह ससुर ने अपने घर में जो कुछ देखा, उन्हें सहन नहीं हुआ और कड़ा ऐतराज जताया। बहू भड़क गई। इल्जाम है कि बावरी बहू ने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। फैली इस खबर के बाद गांव में तहलका मच गया। खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। खबर पाकर परदेश में रहकर कमाई करने वाला बेटा भी घर पहुंच गया। तब जो राज खुला, उसे सुन हर कोई दंग रह गया। पुलिस ने संदेही गुनाहगार बहू रिंकू देवी को गिरफ्तार कर लिया। यह सनसनीखेज वारदात छपरा के नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज सोनारपट्टी से सामने आई है। मारे गये ससुर रामनाथ प्रसाद ततवा की उमर करीब 72 साल थी। वो आर्मी से रिटायर्ड हुये थे। गिरफ्तार बहू रिंकू ने अबतक पुलिस के सामने कुछ भी नहीं बोला है। वह बिल्कुल खामोश है। सूत्रों के अनुसार कई सवाल पर वह चुप्पी साध लेती है। वारदात के बाद से गांव में जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें हो रही है। हर कोई रिंकू देवी की करतूत पर उसे कोस रहे हैं।

वाराणसी में नौकरी करने वाले रिंकू के पति रविशंकर प्रसाद ततवा ने पुलिस को बताया है कि उनके पिता रामनाथ अपने पोता और बहू के साथ छपरा में रहते थे। वहीं वो खुद वाराणसी में जॉब करता है। रविवार की रात ससुर-बहू में खूब झगड़ा हो गया। इसके बाद उसके पिता ने उसे फोन किया। बात बहुत बिगड़ गई। अगले ही दिन यानी सोमवार को बहू ने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। रविशंकर अपने मां-बाप का इकलौता संतान है।

इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें :TV actress वैशाली मौत मामला : दो पड़ोसियों पर 306 का केस दर्ज…

इसे भी पढ़ें :लहूलुहान लोगों की चित्कार से दहल उठा दनुआ घाटी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :12 घंटों तक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजता रहा पटना का मनेर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :INDW vs SLW: टीम इंडिया ने जीता एशिया कप, श्रीलंका को करारी हार

इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी बस में विस्फोट, मची चीख पुकार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...