बेगुसराय : बेटी सादिया परवीन ने प्रेम किया। अपने चहेते लड़के से शादी की। पिता और भाई को यह पसंद नहीं आया। दोनों शादी के बाद से क्रोध की आग में जल रहे थे। शादी के चार साल बाद पिता और भाई ने अपनी बेटी और बहन के सुहाग को उजाड़ दिया। उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बिहार के बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया चौक की है। प्रेम विवाह करने से नाराज ससुरालवालों ने प्रेमी पति इम्तियाज को दिनदहाड़े चौक पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस फायरिंग के दौरान एक दुकान मालिक भी गोली लगने से घायल हो गया।
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…
सौतेली मां और दो फुफेरे भाई गिरफ्तार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी सादिया परवीन के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सादिया परवीन की सौतेली मां और उसके दो फुफेरे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया
पति को लगातार मिल रही थी धमकी
मृतक की पत्नी सादिया का आरोप है कि उसने अपने परिवार के खिलाफ जाकर प्रेम प्रसंग में गांव के ही मोहम्मद इम्तियाज से चार साल पहले शादी की थी। इसको लेकर उसके परिवार वाले नाराज थे। लड़की के परिवार वाले लगातार उसके पति को धमका रहे थे।
इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…
इसे भी पढ़ें : एक दारोगा ने ऐसा सताया कि तीन बहनें हो गईं….




