नई दिल्ली : पोषक तत्वों (Nutrients) से भरपूर खजूर (Dates) का सेवन पुरुषों के लिए कई तरह से फायदेमंद है। खजूर में कैलोरी, कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें आयरन और विटामिन भी पाए जाते हैं। इसके सेवन से शारीरिक ताकत बढ़ती है। खजूर का नियमित सेवन स्पर्म काउंट बढ़ाने में भी मददगार होगा। यह पुरुषों का रिप्रोडक्टिव पावर बढ़ाता है। इसमें एस्ट्राडियोल और फ्लेवोनोइड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मददगार हैं। खजूर के सेवन से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि खजूर पुरुषों में सेक्स पावर को बढ़ाने में मददगार है। कुछ साल पहले एक शोध में वैज्ञानिकों ने इस बात को साबित कर दिया था।
ब्रेन को देता है सट स्ट्रैंथ
ब्रेन हेल्थ के लिए भी खजूर का सेवन फायदेमंद है। इसमें विटामिन बी और कोलीन पाया जाता है, जो स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता को बढ़ावा देता है। इसका नियमित रूप से सेवन अल्जाइमर जैसे न्यूरोडिजेनेरेटिव रोगों के लक्षणों को कम करेगा। खजूर में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होंगी और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होगा।
ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। डायबिटीज के मरीजों में इसके सेवन से इंसुलिन लेवल को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। खजूर में आयरन, विटामिन सी और विटामिन डी पाया जाता है। स्किन और बालों के लिए इसका सेवन फायदेमंद होगा।इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है।
इन तरीकों से खाएं
रात में दूध के साथ खजूर का सेवन करें। इसे आप दूध में उबालकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा दूसरा तरीका ये है कि खजूर को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। खजूर को फ्रूट सलाद में मिलाकर खा सकते हैं। शाम में स्नैक्स के रूप में भी इसका सेवन फायदा पहुंचाएगा।
यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। कोहराम लाइव इसकी पुष्टि नहीं करता है।
इसे भी पढ़ें : IED विस्फोट में 2 जवान जख्मी, किया गया एयरलिफ्ट
इसे भी पढ़ें : दूसरी शादी कर रहा था पति, पटरी पर बैठी पत्नी, फिर जो हुआ…
इसे भी पढ़ें : हे भगवान… 6 नौजवान लड़कों के साथ ये क्या हो गया
इसे भी पढ़ें : बाप रे… इतना दर्दनाक हादसा, देखने वालों की कांप गई रूह
इसे भी पढ़ें : उधर घर वालों ने प्रेमी को पीटा, इधर प्रेमिका ने कर डाला बड़का कांड
इसे भी पढ़ें : बिल से निकलते ही दबोच लिया गया ‘चूहा’!
इसे भी पढ़ें : Fever में गर्म क्यों हो जाता है शरीर
इसे भी पढ़ें : UP Election 2022: पहले चरण में पड़े 60.17% मतदान, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : चतरा पुलिस ने गाड़ी रोक अंदर झांका तो…












