पटना : दरभंगा एयरपोर्ट को सुविधाओं से लैस और सुरक्षित करने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग की। सीएम आवास पर दरभंगा एयरपोर्ट के विकास से संबंधित प्रेजेंटेशन दिया गया। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने इसको लेकर डिटेल जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें : Corona @Ranchi : सचिवालय के बाद बिजली विभाग में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 10 इंजीनियर संक्रमित
बैठक में सीएम ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट को विकसित करने के संबंध में जो भी जानकारी दी गई है, उसे लेकर एयरपोर्ट ऑथोरिटी और इंडियन एयरफोर्स के बात कर सहमति बना लें। दरभंगा एयरपोर्ट उत्तर बिहार सहित उस पूरे क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमने एयरपोर्ट को कई बार देखा है। दरभंगा एयरपोर्ट का शिलान्यास वर्ष 2018 में हुआ था। इस हवाई अड्डे का नामकरण महाकवि मैथिल कोकिल विद्यापति के नाम पर होगा। जिसे विधानसभा से पारित किया जा चुका है।
इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका
नीतीश कुमार ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से एयरपोर्ट की चाहरदीवारी को भी ऊंचा करने की बात हमने कही है। विमानों की संख्या भी और बढ़ाई जाए, साथ ही एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो। ताकि यात्री आसानी से आवागमन कर सकें।
बैठक में जल संसाधन मंत्री संजय झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार और चंचल कुमार भी मौजूद थे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर बीसीएच नेगी और दरभंगा के डीएम एसएम त्यागराजन भी मीटिंग में शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें : रांची में रविवार को खुला रहेगा बाजार, DC ने अफवाह का किया खंडन






