Chouparan(Krishna Paswan) : ‘मौत की घाटी’ के नाम से मशहूर हजारीबाग की दनुआ घाटी(Danua Valley) भयानक हादसे की गवाह बनी। बीती रात हुये भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले बिहार के गया के थे। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। हादसे के बाद आज SP अमन कुमार खुद मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। वहीं हर एंगल से कारणों को समझने की कोशिश की गई।
SP ने Danua Valley का किया निरीक्षण
मौके पर DTO बैद्यनाथ कामती, MVI विजय गौतम, विरसू कुमार, NHAI के मुकेश कुमार, रोड सेफ्टी मैनेजर संतोष कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। घाटी में लगातार हो रहे हादसों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। वहीं सिस्टम की कमियों पर फोकस किया गया। SP ने संबंधित अधिकारियों को ओवरस्पीडिंग पर तुरंत लगाम लगाने, चेतावनी संकेत और सेफ्टी मैकेनिज्म दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिये। वहीं कहा कि रोड सेफ्टी के सभी मानकों का कड़ाई से पालन हो और लापरवाही पर कार्रवाई की जायेगी।
इसे भी पढ़ें : Govt Job : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, स्टेनोग्राफर भर्ती शुरू…
इसे भी पढ़ें :पुनौराधाम पहुंचे CM सम्राट चौधरी, क्या बोले… जानें








