Bihar : CM सम्राट चौधरी शनिवार को सीतामढ़ी के पुनौराधाम पहुंचे और माता जानकी के चरणों में शीश झुकाया। मंदिर की घंटियों, शंखध्वनि और श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच पूरा इलाका भक्ति में डूबा नजर आया। CM ने माता जानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद सीताकुंड में जल अर्पित कर आरती की। श्रद्धालुओं के बीच खास उत्साह का माहौल दिखा।
CM सम्राट चौधरी ने इस मौके पर सीतामढ़ी महोत्सव का उद्घाटन किया। CM ने कहा कि मां सीता के आशीर्वाद से आज इस पद पर हूं, यह मेरे लिये गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि मां सीता के जन्म के समय भी अकाल पड़ा था और जब भूमिपूजन हुआ, तब बारिश हुई। उन्होंने इसे एक विशेष संकेत बताया। CM सम्राट चौधरी ने कहा कि 2028 तक भव्य मंदिर पूरा होगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश कि 31 दिसंबर 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करें। जबकि पहले यह लक्ष्य 2029 तक का बताया गया था।
CM ने कहा 50 एकड़ में बनेगा विशाल जानकी मंदिर
50 एकड़ क्षेत्र में विशाल जानकी मंदिर का निर्माण होगा। इसमें करीब 882 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 156 फीट ऊंचा भव्य मंदिर बनेगा। राजस्थान के खास सैंडस्टोन से निर्माण होगा। वहीं, पुनौराधाम को रामायण सर्किट से जोड़ा जायेगा। अयोध्या राम मंदिर के वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा को जिम्मेदारी दी गई है। इससे धार्मिक पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सीतामढ़ी में मेडिकल कॉलेज निर्माण शुरू है। मां जानकी के नाम पर संस्थान होगा। आसपास के सभी धार्मिक स्थलों को जोड़ा जायेगा। दौरे से पहले CM ने सचिवालय में ईको टूरिज्म की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को तेजी से विकास के निर्देश दिये।
नीतीश कुमार से मुलाकात, बढ़ी सियासी हलचल
दौरे से पहले CM सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। करीब 20 मिनट तक बातचीत चली। मौके पर ललन सिंह भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इसे भी पढ़ें : Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…
इसे भी पढ़ें : Govt Job : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, स्टेनोग्राफर भर्ती शुरू…















